Breaking News

विलहैत गांव में खूनी संघर्ष — महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला।

विलहैत गांव में खूनी संघर्ष — महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला।

बदायूं। जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र के विलहैत गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े के दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने से दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बिनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल एक महिला की हालत चिंताजनक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना को लेकर परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि इस विवाद को लेकर पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते मामला आज हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में …

error: Content is protected !!