Breaking News

बदायूं में सड़क हादसा, दो की मौत – दर्जनभर घायल। 

बदायूं में सड़क हादसा, दो की मौत – दर्जनभर घायल। 

बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के कछला स्थित पेट्रोल पंप के पास आधी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित रोडवेज बस खड़े ट्रक में जा टकराई, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज बदायूं भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने राहत कार्य के बाद खुलवाया।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस की रफ्तार अधिक थी और चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …