Breaking News

शाहजहांपुर नगर निगम बैठक में 3 अरब 81 करोड़ के विकास प्रस्ताव पास, वित्त मंत्री रहे मौजूद।

शाहजहांपुर नगर निगम बैठक में 3 अरब 81 करोड़ के विकास प्रस्ताव पास, वित्त मंत्री रहे मौजूद।

रिपोर्ट – मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहांपुर की बैठक में इस बार कई महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता महापौर अर्चना वर्मा ने की। नगर निगम की इस बोर्ड बैठक में महानगर के चौमुखी विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

बैठक में सुभाषनगर क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण, पुनरीक्षित बजट (वित्तीय वर्ष 2025-28) और 2025-26 के अनुमानित व्यय प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

पेश किए गए प्रस्तावों के अनुसार, कुल अनुमानित व्यय ₹3 अरब 81 करोड़ 50 लाख और अनुमानित प्राप्तियां ₹3 अरब 50 करोड़ 93 लाख रखी गईं, जिन्हें बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने निर्देश दिए कि भविष्य की सभी बैठकों की वीडियोग्राफी कराई जाए, जिससे निर्णयों में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने कहा कि शहर के नालों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ सुधारने की आवश्यकता है।

मंत्री ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराएं, ताकि नागरिकों को अधिकतम सुविधा मिल सके।

बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिन पर महापौर और नगर निगम अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!