Breaking News

शाहजहांपुर में नई सड़क परियोजना का शुभारंभ, वित्त मंत्री ने किया भूमि पूजन।

शाहजहांपुर में नई सड़क परियोजना का शुभारंभ, वित्त मंत्री ने किया भूमि पूजन।

रिपोर्ट – मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शहर के यातायात को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को नई सड़क निर्माण परियोजना का भूमि पूजन किया। यह निर्माण कार्य सीएम ग्रेड्स फेज-2 योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल स्थित शहीद द्वार पर किया गया, जिसमें नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस परियोजना के तहत सदर थाना चौराहा से लेकर नगर निगम कार्यालय, तिलक पार्क, लाल इमली चौराहा, हॉकी क्लब, कवि किराया होते हुए विश्वनाथ मंदिर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह ने जानकारी दी कि इस सड़क की लंबाई 1.07 किलोमीटर होगी और लगभग 14.22 करोड़ रुपए की लागत से यह कार्य कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परियोजना में ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइन को भूमिगत किया जाएगा, साथ ही एचडीपीई पाइप के माध्यम से केबल, सीवर और वाटर लाइन बिछाने का कार्य भी शामिल है। सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथ और नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी ताकि यातायात व्यवस्था और सुविधाजनक बन सके।

निर्माण कार्य को 24 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महा प्रबंधक जल, मुख्य अभियंता निर्माण सहित कई पार्षद और नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!