Breaking News

कासगंज में बड़ा एक्शन: भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान हथौड़ा गिरफ्तार।

कासगंज में बड़ा एक्शन: भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान हथौड़ा गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। कासगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान हथौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजू चौहान पर जबरन वसूली, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। वह बीते कई दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले एक जन सेवा केंद्र में घुसकर राजू चौहान ने वहां मौजूद व्यक्ति से मारपीट की थी और दुकान से जबरन सामान उठाकर ले गया था। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया था।

पुलिस की टीम ने लगातार निगरानी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी भाजपा नेता की तलाश की। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और पटियाली कोतवाली क्षेत्र के कादरगंज रोड से राजू चौहान हथौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजू चौहान पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी और अवैध वसूली जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

भाजपा युवा मोर्चा के इस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद कासगंज में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!