Breaking News

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: हत्या का आरोपी सज्जन राठौर घायल अवस्था में गिरफ्तार।

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: हत्या का आरोपी सज्जन राठौर घायल अवस्था में गिरफ्तार।

रिपोर्ट – सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव।  उन्नाव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को लगभग रात 3 बजे, थाना कोतवाली सदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 933/25 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सज्जन राठौर करोवन रोड पर कारोवन गांव के पास मौजूद है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान अभियुक्त व उसके एक साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सज्जन राठौर के पैर में गोली लग गई। मौके पर घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

अभियुक्त की पहचान व खुलासा

पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम सज्जन राठौर पुत्र स्व. लाल बहादुर, निवासी वृंदावन कॉलोनी, आदर्श नगर, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने मौसेरे भाई संतोष पुत्र स्व. कृष्ण लाल के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी भैसई नौबस्ता (वर्तमान पता – गल्ला गोदाम के पीछे, थाना कोतवाली सदर) की हत्या कर दी थी।

अभियुक्त ने बताया कि घटना 24 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे उत्तम हॉस्पिटल के सामने ईंट से सिर पर वार कर की गई थी।

घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरार अभियुक्त संतोष की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!