Breaking News

कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता, सहावर लूटकांड का खुलासा – दो आरोपी गिरफ्तार।

कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता, सहावर लूटकांड का खुलासा – दो आरोपी गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद की सहावर कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और लूटी गई बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, बीती 22 अक्टूबर को सहावर क्षेत्र के ग्राम परतापुर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाहरवीर बाबा मंदिर के पास से दो आरोपियों – नितिन यादव और हिमांशु (दोनों निवासी जनपद अलीगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक लोहे का पाइप का टुकड़ा, 350 रुपये नकद और लूटी गई बाइक बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!