Breaking News

एसपी राजेश द्विवेदी ने महिला एवं बालिकाओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति कार्यक्रम में किया संवाद।

एसपी राजेश द्विवेदी ने महिला एवं बालिकाओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति कार्यक्रम में किया संवाद।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उन्हें आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों और समाज में अपनी भूमिका को सशक्त रूप से निभाने के लिए प्रेरित किया।

एसपी द्विवेदी ने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं किसी भी परिस्थिति में खुद को असहाय न समझें। कानून और प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने की अपील की।

कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने भी उपस्थित रहकर बालिकाओं को स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को सेनेटरी पैड, बिस्किट और स्वच्छता किट वितरित करते हुए उन्हें साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों, शिक्षिकाओं और स्थानीय समाजसेविकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!