Breaking News

कूड़ा फेंकने के विवाद में परिवार पर हमला, तीन लोग घायल।

कूड़ा फेंकने के विवाद में परिवार पर हमला, तीन लोग घायल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बंजरिया पूरे हड़िहवा में गुरुवार को कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हाथ की हड्डी टूटने की भी जानकारी मिली है।

ग्राम निवासी श्रीराम पुत्र हरिद्वार ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसियों को घर के पास बने घूर पर पॉलिथीन और कूड़ा डालने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर फितूरी पुत्र बधुलाल, सांवल प्रसाद पुत्र बुधई, जग्गू पुत्र बुधई और मेढ़ई पुत्र निब्बर उनके घर के सामने पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि पुत्र मंशाराम और पत्नी लीलावती को भी चोटें आईं। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना थाना रेहरा बाजार को दी, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!