Breaking News

सुनील तिवारी ने संभाली औरंगाबाद चौकी की कमान, बोले — अपराध व असामाजिक तत्वों पर लगेगा अंकुश।

सुनील तिवारी ने संभाली औरंगाबाद चौकी की कमान, बोले — अपराध व असामाजिक तत्वों पर लगेगा अंकुश।

मोहम्मद असलम, संवाददाता

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के औरंगाबाद चौकी में अब नई ऊर्जा और सख्त पुलिसिंग का दौर शुरू हो गया है। सुनील तिवारी ने चौकी प्रभारी का कार्यभार संभालते ही यह स्पष्ट कर दिया कि अब अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

कार्यभार ग्रहण करते ही चौकी प्रभारी ने चौकी परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, जनता को सुरक्षित माहौल देना, और पुलिस की छवि को बेहतर बनाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

सुनील तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने चौकी क्षेत्र के लोगों से भरोसे और सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद ही अपराध नियंत्रण का सबसे मजबूत जरिया है। उन्होंने साफ कहा — “क्षेत्र में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।”

चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्रवासियों में भी उम्मीद जगी है कि नई चौकी इंचार्ज के आने से इलाके में बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!