Breaking News

पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।

पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने दीपावली के शुभ अवसर पर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को मिठाई खिलाकर त्योहार की बधाई दी।

पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने उतरौला, रेहरा, सादुल्लाहनगर, गैण्डास बुजुर्ग, नये नगर सहित आसपास के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं।

इस दौरान हसीब खान कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल हुए, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की मुबारकबाद दी।

हसीब खान ने कहा कि “दीपावली का पर्व खुशियों और एकता का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग में प्रेम और सौहार्द बनाए रखना ही सच्ची दीपावली है।”

त्योहार के इस मौके पर क्षेत्र में आपसी मेलजोल और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!