Breaking News

15 अक्टूबर को महिला आयोग सदस्य बदायूँ में करेंगी जनसुनवाई।

15 अक्टूबर को महिला आयोग सदस्य बदायूँ में करेंगी जनसुनवाई।

बदायूँ। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 15 अक्टूबर 2025, बुधवार, को प्रातः 10:00 बजे जनपद बदायूँ में मा० सदस्य अवनी सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग, बदायूँ के गेस्ट हाउस में होगा।

साथ ही अपरान्ह 01:00 बजे ब्लॉक उझानी में पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे सभी सूचनाओं सहित समय पर जनसुनवाई और पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग करें।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …