Breaking News

17 अक्टूबर को डायट परिसर में होगा किसान मेला और किसान दिवस का आयोजन।

17 अक्टूबर को डायट परिसर में होगा किसान मेला और किसान दिवस का आयोजन।

बदायूँ। उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में हर माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाला किसान दिवस इस माह 15 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा। इसका कारण यह है कि 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में उपस्थित रहेंगे।

अब किसान दिवस और किसान मेला का आयोजन 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे डायट परिसर आडिटोरियम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

किसान इस अवसर पर अपने खेतों और कृषि संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!