Breaking News

बाल्मीकि इंटर कालेज में प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 सकुशल सम्पन्न।

बाल्मीकि इंटर कालेज में प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 सकुशल सम्पन्न।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। चहनिया स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ प्रांगण में रविवार को आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम और द्वितीय पाली में अधिकतर अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि कुछ अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गहन सुरक्षा और प्रवेश जांच की गई। प्रत्येक अभ्यर्थी का प्रवेश सूक्ष्मता से जांचा गया और शासनादेश के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। परीक्षा के दौरान प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल-रहित ढंग से सम्पन्न हो सकी।

इस दौरान प्रधानाचार्य श्री बीरेंद्र प्रताप तिवारी, प्रवक्ता श्री प्रदीप कुमार सिंह, प्रधान लिपिक श्री केशव प्रसाद श्रीवास्तव, जुगनू मिश्र, प्रकाश चंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न हुई।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!