Breaking News

गंजडुंडवारा में जन सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक।

गंजडुंडवारा में जन सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। स्वच्छ भारत मिशन 2025 के तहत जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा नगर में रविवार को जन सेवा संस्थान (एनजीओ) की टीम ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नगर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और साफ-सफाई की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान पुरुषों और महिलाओं को स्वच्छता से जुड़े पैम्फलेट वितरित किए गए और उन्हें यह समझाया गया कि कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। संस्था की सदस्य रीता कुशवाह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नगर में जगह-जगह कूड़ा संग्रहण गाड़ियां भेजी जा रही हैं, जिनमें गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने की व्यवस्था होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर के प्रमुख स्थानों पर डस्टबिन और कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं ताकि लोगों को कचरा डालने में सुविधा रहे। वहीं, एनजीओ टीम के अभय प्रिय सक्सेना ने लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, नीले और हरे डस्टबिन के सही उपयोग, तथा एमआरएफ सेंटर और होम कम्पोस्टिंग की जानकारी दी।

लोगों को स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1533 और 14420 की जानकारी भी दी गई। अभियान में बृजेश कुमार, अभय प्रिय सक्सेना, रीता कुशवाह, मेहरा खान, अजरा खान सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!