Breaking News

पीर फैज अली खान बने भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय संयोजक।

पीर फैज अली खान बने भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय संयोजक।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान के पीर फैज अली खान को भारतीय सद्भावना मंच की नेशनल कोर कमेटी में शामिल किया गया है। डॉ. इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय पदाधिकारी और आर.एस.एस संरक्षक की स्वीकृति से उन्हें सूफी संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस कमेटी का उद्देश्य बदायूं में भारतीय सद्भावना मंच को नई दिशा देना और इसे मजबूत बनाना है। पीर फैज अली खान की इस उपलब्धि पर स्थानीय साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। उनके नेतृत्व में सहसवान में मंच का प्रभाव बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

पीर फैज अली खान ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। मैं डॉ. इंद्रेश कुमार, साध्वी मां कल्पना अरूपति और भारतीय सद्भावना मंच के सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं अपने पद पर ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।”

सूचना मिलते ही समर्थक और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर वासियों और क्षेत्र की जनता भी मौजूद रही।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …