Breaking News

कासगंज में नकली डीएपी खाद पर बड़ी कार्रवाई, 03 गोदाम किए सीज।

 

कासगंज में नकली डीएपी खाद पर बड़ी कार्रवाई, 03 गोदाम किए सीज।

एसडीएम, कृषि अधिकारी और तहसीलदार ने मिलकर पकड़ा नकली खाद का कारोबार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज में नकली डीएपी खाद के निर्माण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम, कृषि अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 03 गोदाम सीज किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोरों कोतवाली क्षेत्र में 02 गोदाम और सदर कोतवाली क्षेत्र के बंजारा नगला में 01 गोदाम पकड़ा गया। इन गोदामों से 65 बोरी तैयार नकली डीएपी खाद, 211 बोरी कच्चा माला, 155 बोरी काला दाना, साथ ही कांटा, सिलाई मशीन और बड़ी संख्या में खाली बोरी बरामद की गई। एक पिकअप लॉडर और उसका चालक भी गिरफ्तार किया गया।

कृषि अधिकारियों और पुलिस ने बताया कि नकली खाद बनाने वाले यह गोदाम किसानों को धोखा देकर अवैध लाभ ले रहे थे। कार्रवाई के दौरान गोदामों को सीज किया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई से किसानों को नकली खाद के उपयोग से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नकली खाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!