Breaking News

सहयोग संस्था ने जेल में बंद बंदियों को किए निःशुल्क चश्मों का वितरण।

सहयोग संस्था ने जेल में बंद बंदियों को किए निःशुल्क चश्मों का वितरण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिला कारागार में गुरुवार को सहयोग संस्था की ओर से दृष्टि दोष से पीड़ित 100 से अधिक बंदियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के मानवीय प्रयासों की सराहना की गई, जो लगातार गरीब और असहाय बंदियों की मदद के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से सहयोग जुटा रहे हैं।

मिजाजी लाल के प्रयासों से जेल में बंद ऐसे बंदियों को — जिनके पास कपड़े, चप्पल, अंडरगारमेंट्स या अन्य आवश्यक वस्तुएं नहीं थीं — विभिन्न संस्थाओं की मदद से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। अब यह पहल दृष्टि सुधार के रूप में नई दिशा में बढ़ी है।

पूर्व में सहयोग संस्था के सौजन्य से महिला एवं पुरुष बंदियों की नेत्र जांच कराई गई थी। जिन बंदियों की आंखों में दृष्टि दोष पाया गया, उनके लिए संस्था ने चश्मे तैयार कराने का निर्णय लिया था। आज वह चश्मे बनकर तैयार हुए और संस्था के पदाधिकारियों ने जेल पहुंचकर उन्हें निःशुल्क वितरित किया।

चश्मे प्राप्त करने के बाद बंदियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विशेष रूप से बुजुर्ग बंदियों ने कहा कि अब उन्हें स्पष्ट दिखाई देने लगा है और सिरदर्द जैसी समस्याओं से राहत मिली है।

इस अवसर पर सहयोग संस्था की पदाधिकारी श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती शालू यादव समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह पहल केवल दृष्टि सुधार नहीं, बल्कि बंदियों के जीवन में नई रोशनी लाने का प्रयास है।”

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!