Breaking News

महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार। 

महिलाओं के खिलाफ अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार। 

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी अभियान के तहत गुरुवार को बलुआ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष बलुआ, अतुल कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलुआ थाना क्षेत्र में एक महिला के सामने अश्लील गाना गाने और फब्तियां कसने वाले युवक की पहचान की। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय मोनु, पुत्र रामसुधार, निवासी ग्राम कोड़रिया, थाना चंदौली, जिला चंदौली के रूप में हुई।

पुलिस ने मोनु को सराय टेढ़की पुलिया से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया। बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि “महिलाओं के खिलाफ किसी प्रकार का अपराध करने वालों की खैरियत नहीं है। शासन के निर्देश के अनुसार इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।”

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार, उपनिरीक्षक बिनोद सिंह, म.हे.का. कौशिल्या देवी, म.का. शालिनी चौधरी शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …