Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी सफलता — लखीमपुर खीरी के दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो से अधिक गांजा बरामद।

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी सफलता — लखीमपुर खीरी के दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो से अधिक गांजा बरामद।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोविंद सिंह और राकेश कुमार सहित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भारत धर्म काटा से करीब 200 मीटर आगे, बंजर जमीन के पास सड़क किनारे से दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम उर्फ बाराती (25 वर्ष) और राम सरन (48 वर्ष), निवासी जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 किलो 368 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजे की बिक्री का कार्य करते हैं। वे शाहजहांपुर आकर रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों के पास राहगीरों को गांजा बेचते थे। पूछताछ में यह भी बताया गया कि उनके तीन साथी ही गांजा उपलब्ध कराते हैं, लेकिन यह गांजा कहां से आता है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!