Breaking News

सैयदराजा में सभी जाति समाज की गोष्ठी: राजनीति और शिक्षा पर हुई खुली चर्चा।

सैयदराजा में सभी जाति समाज की गोष्ठी: राजनीति और शिक्षा पर हुई खुली चर्चा।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के बरहनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डिलिया के निजी लान में सभी जाति समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में राजनीति, शिक्षा और सामाजिक विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा किए और कई महत्वपूर्ण संकल्प लिए। पूर्व प्रधान शिव कुमार मौर्य ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्येक क्षेत्र में कर्मठ और ईमानदार प्रतिनिधियों को चुना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न होना चाहिए और किसी भी पार्टी के लोग दारु, मुरग़ा या पैसा वितरण जैसी गतिविधियों से दूर रहें।

गोष्ठी में यह संकल्प भी लिया गया कि समाज के सभी बच्चों को शिक्षा के मार्ग पर प्रेरित किया जाएगा। चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस दौरान मंच पर सभी जाति समाज के प्रमुख लोगों ने अपने विचार साझा किए। प्रमुख उपस्थित लोग थे:

डॉ. रामजन्म मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, भुपेंद्र राम, अशोक राम, शंकर पाल, कमलेश चौहान, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद प्रजापति, रमेश खरवार, संतोष निषाद, अनवर अंसरी, विजय कुशवाहा, राजाराम गुप्त, राजाराम मौर्य (प्रधान), मुन्ना गोंड, रामनरेश कनौजिया, सागर राम, उदय चंद कन्नौजिया।

गोष्ठी की अध्यक्षता रामकिशुन बिन्द ने की, जबकि संचालन शिवकुमार सिंह कुशवाहा ने संभाला। सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे मिलकर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!