Breaking News

रुपये की लेनदेन पर बढ़ा विवाद — युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी; पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

रुपये की लेनदेन पर बढ़ा विवाद — युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी; पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बहेड़ी, (बरेली)। थाना कोतवाली क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहराने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पीड़ित युवक ने एक व्यक्ति पर रुपये हड़पने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गौटिमा निवासी विकास पुत्र जगदेवा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने आकाश पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी ढाकुरम, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली, को 5 सितंबर 2025 को अपने खेत में रोड़ा डलवाने के लिए ₹20,000 नकद दिए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपी ने काम नहीं किया।

16 सितंबर को जब विकास आरोपी से वनइया भट्ठे पर मिला और रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत मानपुर चौकी में दर्ज कराई गई, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया। आरोपी ने 2 अक्टूबर तक रुपये लौटाने का वादा किया था।

पीड़ित का कहना है कि 2 अक्टूबर को जब वह आरोपी से मोहल्ला महादेवनगर में मिला, तो आरोपी अपने छह साथियों के साथ पहुंचा और हमला कर दिया। आरोप है कि एक साथी के हाथ में तलवार थी, जिसने खुलेआम धमकी दी — “अगर दुबारा पैसे मांगे तो जान से मार दूंगा।”

विकास ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थाना कोतवाली बहेड़ी पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!