Breaking News

फर्रुखाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी दबोच लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ऑटो चालक की हत्या में भी ये बदमाश शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार सहयोगियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!