Breaking News

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद, यूपी सरकार का बड़ा फैसला।

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद, यूपी सरकार का बड़ा फैसला।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। जिले में बिगड़ते हालात और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बरेली जिले में 48 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और SMS सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।

गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होने की आशंका है। सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह पाबंदी लगाई गई है, ताकि अफवाहें फैलकर शांति और सौहार्द को प्रभावित न कर सकें।

आदेश के मुताबिक यह रोक 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को SMS और मोबाइल इंटरनेट/डेटा सेवाएं (FTTH, ADSL, DSL या वायरलेस) निलंबित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखना है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेश से स्थिति और न बिगड़े।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!