Breaking News

अमांपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कमांडो चाँद अली खान की माताजी का निधन।

अमांपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कमांडो चाँद अली खान की माताजी का निधन।

91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, दोपहर 2 बजे किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक।

कासगंज। अमांपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कमांडो चाँद अली खान की माताजी का बुधवार तड़के निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, उन्होंने आज सुबह लगभग तीन बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

91 वर्ष की उम्र में माताजी का देहांत होना परिवार और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। सुबह से ही नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का तांता लगा हुआ है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर उन्हें नगर स्थित कब्रिस्तान में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वर्गीय महिला का जीवन सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार और समाज के साथ रहा है।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …