Breaking News

खीरी पुलिस चौकी के पास लगातार चोरी की घटनाएँ, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।

खीरी पुलिस चौकी के पास लगातार चोरी की घटनाएँ, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खीरी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित जिला पंचायत की दुकानों में बने जनसेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरों ने प्रिंटर मशीन और हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए।

इससे पहले मोहल्ला सैयदवाड़ा में घरों में घुसकर सोना-चांदी और नकदी की चोरी की घटनाएँ हुईं। वहीं, मोहल्ला बाजार में एक क्लीनिक और चौकी के सामने पान की दुकान के ताले भी काटे गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही इन वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चौकी के सामने और आसपास चोर इतने बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं कि कस्बे के अन्य वार्डों में हालात और भयावह हो सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि अधिकांश मामलों को दबा दिया जाता है और जांच अधूरी रह जाती है, यही कारण है कि अब तक किसी बड़ी चोरी का खुलासा नहीं हो सका। लगातार चोरी होने के बावजूद चौकी इंचार्ज जिम्मेदारी लेने से बचते नज़र आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आमजन को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ेगी। अब यह देखना बाकी है कि एसपी साहब कब इस मामले का संज्ञान लेते हैं और कस्बा इंचार्ज की जवाबदेही तय होती है।

शिकायती प्रार्थना-पत्र 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!