Breaking News

मिर्जापुर मंडल ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता ओवरऑल खिताब, सैयदराजा में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन।

मिर्जापुर मंडल ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता ओवरऑल खिताब, सैयदराजा में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

सैयदराजा (चंदौली)। नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। मिर्जापुर मंडल ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

बालक वर्ग में मिर्जापुर मंडल ने 13 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। आगरा मंडल 9 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और मेरठ मंडल 6 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में मिर्जापुर मंडल ने 12 स्वर्ण पदक हासिल किए। आगरा ने 9 और मेरठ ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया। ओवरऑल परिणाम में मिर्जापुर मंडल ने कुल 21 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। वाराणसी मंडल 16 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और आगरा मंडल 15 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के शिक्षा अपर सचिव डॉ. विनोद राय ने खिलाड़ियों की लगन और अनुशासन की सराहना की और कहा कि तीरंदाजी जीवन में एकाग्रता और धैर्य की शिक्षा देती है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि खेल जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरते हैं और बच्चों से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। शिक्षा मंत्रालय के सहायक निदेशक डॉ. आकिब अली ने ग्रामीण अंचल से प्रदेश स्तर तक पहुंचने वाले बच्चों की मेहनत और आत्मबल की सराहना की। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा दी।

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव योगेंद्र राणा और बलरामकृष्ण यादव की देखरेख में प्रतियोगिता का संचालन हुआ। मुख्य निर्णायक अशोक सिंह के साथ कपिल वर्मा, अभिषेक यादव और गौतम मौर्य निर्णायक मंडल में शामिल थे। समापन समारोह में चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, गंगाधर पाण्डेय, बेचू राम, मदन सिंह, मार्कण्डेय पाल और पंकज सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी एसएफजीआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी झारखंड और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने खिलाड़ियों को खेल का अनुभव, अनुशासन और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मिर्जापुर मंडल के शानदार प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ, लेकिन अन्य मंडलों के खिलाड़ियों ने भी अपने खेल से यह साबित किया कि प्रदेश में तीरंदाजी की प्रतिभा और भविष्य दोनों मजबूत हैं।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …