Breaking News

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मातम।

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मातम।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय विपिन मौर्य की गुरुवार को मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, विपिन बाइक से किसी जरूरी कार्य से सोनपुर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे लोहे की चादरों से लदे एक टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो विपिन को कुचलता हुआ निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता राज नारायण मौर्य ने बताया कि उनका बेटा सोनपुर काम से गया था, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

गांव में गमगीन माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …