Breaking News

नवरात्रि पर बबुरी में नौ दिन का मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

नवरात्रि पर बबुरी में नौ दिन का मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। बबुरी कस्बे के पुराने थाना परिसर के पास नवरात्रि के अवसर पर नौ दिन का भव्य मेला आयोजित किया गया है। इस वर्ष मां शीतला सपोर्टिंग क्लब की ओर से नवरात्रि के पहले ही दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की लंबी कतारें लगती हैं। शाम के समय आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

मेले के परिसर में सजावट और रोशनी ने आकर्षण बढ़ा दिया है। विभिन्न दुकानों की रौनक और बच्चों के लिए झूले एवं खिलौनों की दुकानें भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। स्थानीय लोग मेले को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन विशेष पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ ही मेले का समापन किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!