Breaking News

धूमधाम से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात।

धूमधाम से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात।

रामकृपाल सिंह, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। श्रीरामलीला सेवा समिति रामगढ़ के तत्वावधान में बुधवार की रात को चौथे दिन भगवान श्रीराम का भव्य बारात कार्यक्रम आयोजित किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अपने तीनों भाई—भरत, लक्ष्मण और शत्रुधन—के साथ दुल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हुए। इस अवसर पर पिता राजा दशरथ, मुनि वशिष्ठ समेत सैकड़ों नगर वासी बाराती बनकर भगवान श्रीराम का जयकारा लगाते हुए जनकपुरी की ओर बढ़े।

बारात में झांकियां और बैंड-बाजे शामिल रहे। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। सभी रस्में विधिवत और परंपरानुसार निभाई गईं, जिससे भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह विधिपूर्वक संपन्न हुआ।

बारात रामलीला परिषद से प्रारंभ होकर रामगढ़ नगर के विभिन्न घरों और मोहल्लों से होते हुए अघोराचार्य महाकापालिक बाबा कीनाराम धाम तक पहुंची। धाम स्थल पर ब्राह्मणों द्वारा भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और आरती उतारी गई। मंच पर महाराज जनक और उनकी पत्नी ने राम-जानकी विवाह सम्पन्न कराया। महिलाओं ने विवाह गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से परंपरा का निर्वहन किया।

विवाह सम्पन्न होने के बाद सभी देवताओं और ऋषियों को भोजन कराकर सगुन दिया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम अपने चारों भाइयों, माता जानकी और गुरुजनों के साथ अवध के लिए रवाना हुए। अवध नगर पहुंचते ही नगरवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर धनंजय सिंह, अमृत प्रकाश सिंह, देव दत्त पांडेय, कपिल पाठक, नन्दु गुप्ता, सुधीर पांडेय, अशोक मौर्या, मुकेश निषाद, मुलायम यादव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!