Breaking News

मासूम की मौत के बाद टूटा परिवार, अब चोरों का कहर – गांव में फैली दहशत।

मासूम की मौत के बाद टूटा परिवार, अब चोरों का कहर – गांव में फैली दहशत।

संवाददाता – रामकृपाल सिंह

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में ग़मगीन माहौल के बीच एक और हादसा घटित हो गया। जीवानंद मौर्य का परिवार अभी चार माह की मासूम बेटी दिव्यांशी की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि बीती रात उनके घर में चोरी की बड़ी वारदात हो गई।

चोर छत के रास्ते घर में घुसे और आलमारी व बक्सों को खंगाल डाला। परिवार के मुताबिक, चोर सोने की अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र, कान की बाली समेत करीब पचास हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान ले भागे। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 19 सितंबर को अहिकौरा गांव में स्वेता नामक महिला के घर चोरी हुई थी। उस वक्त भी परिवार हाल ही में हुए हादसे से गुजर रहा था। लगातार ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।

इधर, धानापुर क्षेत्र के ही मधुपुर गांव में चोरों ने उदल राम के घर और दुकान को निशाना बनाया। देर रात परिजन सो रहे थे, तभी दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया गया। परिजनों के अनुसार चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये और घरेलू सामान उठा ले गए।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दोनों गांवों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त नाकाफी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!