Breaking News

कासगंज में बड़ा सड़क हादसा – श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल।

कासगंज में बड़ा सड़क हादसा – श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के कोतवाली ढोलना क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठे आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया है।

श्रद्धालु जा रहे थे भोले बाबा के आश्रम।

जानकारी के मुताबिक जनपद अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव खरगूपुरा के आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु टेंपो में सवार होकर कासगंज के पटियाली क्षेत्र के गांव बहादुर नगर स्थित भोले बाबा आश्रम में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका टेंपो ढोलना क्षेत्र के कासगंज मार्ग स्थित नगला पट्टी के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है –

  • टेंपो चालक नरेश पुत्र रामपाल
  • रामदास व उनकी पत्नी चमेली
  • लाड़ो देवी पत्नी राम सिंह
  • मछला पत्नी रामस्वरूप
  • विमलेश पत्नी पप्पू, सभी निवासी खरगूपुरा, थाना बरला, जनपद अलीगढ़
  • बाइक सवार आशुतोष पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी कमालपुर, सिढ़पुरा

बताया जा रहा है कि बाइक सवार 40 वर्षीय आशुतोष के घर पर रविवार को देवी जागरण का आयोजन है और वह रिश्तेदारी में न्योता देने ढोलना जा रहा था। तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।

बाइट- मुकेश पाल सिंह,घायल श्रद्धालुओं का रिस्तेदार।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!