Breaking News

उद्घाटन से पहले ही हाइवे की निर्माणाधीन नाली हुई क्षतिग्रस्त, रिहायशी मकानों में रिसने लगा पानी।

उद्घाटन से पहले ही हाइवे की निर्माणाधीन नाली हुई क्षतिग्रस्त, रिहायशी मकानों में रिसने लगा पानी।

संवाददाता – रामकृपाल सिंह

चहनियां, चंदौली। तीरगांव–मारूफपुर से चंदौली जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली फोर लेन सीसी रोड की निर्माणाधीन नाली उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते नाले का पानी आसपास के रिहायशी मकानों में प्रवेश कर गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

436 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बन रही इस फोर लेन सड़क के दोनों किनारों पर जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी चल रहा है। लेकिन मारूफपुर बाजार में उद्घाटन से पहले ही नाली पंक्चर हो गई और अमरनाथ मिश्रा के मकान में पानी भर गया। इसी तरह आनन्द मिश्रा के घर में भी नाले का पानी रिसने से समस्या उत्पन्न हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य घटिया और मनमाने तरीके से किया जा रहा है। इस पर मारूफपुर गांव के प्रधानपति श्रवण यादव, दुर्गेश पांडेय, रविशंकर मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय, विनोद पांडेय, अमित मिश्रा, शिवम मिश्रा, रोहित मिश्रा, अनूप पांडेय और रमाकांत मिश्रा ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करने की बात कही।

मौके पर पहुंचे एपीको कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि यह कार्य उनके कार्यकाल से पहले का है और इसमें वे कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने सुझाव दिया कि स्थानीय लोग नाली का निर्माण करवा लें, कंपनी केवल गिट्टी और बालू उपलब्ध करवा सकती है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी देखने को मिल रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!