Breaking News

शाहजहांपुर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा 10वां आयुर्वेद दिवस, आयोजित होंगी प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर।

शाहजहांपुर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा 10वां आयुर्वेद दिवस, आयोजित होंगी प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिंसिनवार (आईएएस) की अध्यक्षता में 10वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 23 सितंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयुर्वेद दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।

सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने निर्देशित किया कि इस अवसर पर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद संबंधी प्रदर्शनी, चिकित्सा शिविर, योग शिविर, आईईसी (IEC) सामग्री का वितरण और औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनता को आयुर्वेद और योग के महत्व से परिचित कराना है।

बैठक में सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से तैयारियां पूरी करने के दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी, डॉ. विजय जौहरी, सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी (योग विज्ञान संस्थान), डॉ. के. डी. सिंह, अध्यक्ष नीमा, एवं डॉ. सुनील मिश्रा, सचिव नीमा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान विभिन्न प्रदर्शनी और शिविरों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेदिक दवाओं, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!