Breaking News

बकरी चोरों का तांडव : बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, 15 बकरियां लेकर फरार।

बकरी चोरों का तांडव : बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, 15 बकरियां लेकर फरार।

संवाददाता – मनीष कुमार मौर्य

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव में बीती रात बकरी चोरों ने आतंक मचा दिया। बदमाशों ने गांव के एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके घर से 15 बकरियां चोरी कर ले गए।

घटना देर रात करीब बारह से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 6 से 7 अज्ञात बदमाश चारपहिया वाहन से गांव पहुंचे और सीधे सलाउद्दीन (65 वर्ष, पुत्र जंगी) के घर पर धावा बोल दिया। नहर किनारे बने उनके मकान में घुसकर चोरों ने लाठी-डंडों से सलाउद्दीन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश घर में बंधी 15 बकरियों को गाड़ी में भरकर फरार हो गए।

इसी दौरान शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण हरिद्वार यादव (63 वर्ष) के घर से भी चोर एक बकरी उठा ले गए। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। घायल सलाउद्दीन को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनगंज चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस केवल गश्त का दिखावा करती है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में फिर से शांति और सुरक्षा का माहौल बन सके।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!