Breaking News

ब्रेकिंग बरेली: पाटनी हाउस फायरिंग कांड का पाँचवां बदमाश मुठभेड़ में दबोचा गया, साथी भी गिरफ्तार।

ब्रेकिंग बरेली: पाटनी हाउस फायरिंग कांड का पाँचवां बदमाश मुठभेड़ में दबोचा गया, साथी भी गिरफ्तार।

बरेली। पाटनी हाउस फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके घुटने में गोली लगी है। इसके साथ ही उसका साथी अनिल, जो सोनीपत का रहने वाला है, भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार रामनिवास पाटनी हाउस फायरिंग की साजिश और रैकी में शामिल रहा था। उसकी पहचान पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई थी। आरोपी राजस्थान का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से पाटनी हाउस फायरिंग मामले की जांच और मजबूत होगी तथा घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं फरार बदमाशों की तलाश अब और तेज कर दी गई है।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …