Breaking News

बलरामपुर में गोकशी का बड़ा मामला, सात आरोपी गिरफ्तार – दो मुठभेड़ में घायल।

बलरामपुर में गोकशी का बड़ा मामला, सात आरोपी गिरफ्तार – दो मुठभेड़ में घायल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। जनपद के थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में गोवंशीय बछड़े की हत्या का गंभीर मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें से दो मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मौके से करीब 15 किलो गोमांस बरामद कर उसे साक्ष्य के तौर पर जब्त किया है।

घटना 18 सितंबर की रात की बताई जा रही है। थाना प्रभारी अखिलेश पाण्डेय पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शिवानगर गांव के पीछे खेतों की ओर से दो युवक बोरी लेकर जा रहे हैं। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान बोरी से 15 किलो गोमांस बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान सोनू खां पुत्र मोहम्मद उमर और शादाब पुत्र अल्ताफ निवासी शिवानगर के रूप में हुई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उनके साथियों समीउल्ला और शौकत अली ने मिलकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक बछड़े की हत्या की थी। इसके बाद मांस को बांटकर सप्लाई करने की योजना बनाई गई थी। पुलिस जांच में कुल सात लोगों की संलिप्तता पाई गई। गिरफ्तार आरोपियों में समीउल्ला, शौकत अली, फकरुद्दीन (निवासी भुड़कुडहा मश० नौवा) तथा सोनू, शादाब, मुन्नान और कल्लू (निवासी शिवानगर) शामिल हैं।

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी समीउल्ला और शौकत अली पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं अन्य पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि एक लावारिश बछड़े को गन्ने के खेत से पकड़कर उसकी हत्या की गई और मांस बेचने की योजना बनाई गई थी।

थानाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 82/25 धारा 3/5/8 गोवंशीय संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!