Breaking News

विश्वकर्मा पूजा से पूर्व निकली भव्य शोभा यात्रा, समाज में उमड़ा उत्साह और श्रद्धा।

विश्वकर्मा पूजा से पूर्व निकली भव्य शोभा यात्रा, समाज में उमड़ा उत्साह और श्रद्धा।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता

चंदौली। 17 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विश्वकर्मा उत्थान मंच द्वारा आयोजित विशाल शोभा यात्रा सैयदराजा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर से जिला मुख्यालय तक निकाली गई। इस भव्य यात्रा में हजारों मोटरसाइकिल सवार शामिल हुए और मुख्यालय पर यह यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई।

शोभा यात्रा का नेतृत्व मंच के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह पर्व विश्वकर्मा समाज की धार्मिक निष्ठा, सामाजिक पहचान और सृजन का प्रतीक है। इसके चलते पूरे जिले में धूमधाम और उल्लास के साथ पूजन उत्सव मनाया जाएगा।

श्री विश्वकर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, जैसे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना। इन योजनाओं से कामगार समाज के लोगों के हुनर को परिष्कृत कर उन्हें रोजगार और आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से शिल्पकला बोर्ड के गठन, विश्वकर्मा चरित को पाठ्यक्रमों में शामिल करने और विश्वकर्मा समाज के लोगों को संगठनात्मक और प्रशासनिक भागीदारी देने की मांग की, ताकि समाज की आवाज और मजबूत हो सके।

शोभा यात्रा में समाज के वरिष्ठ नेता नंदलाल विश्वकर्मा, जमुना विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, मीना विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा, रेखा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, नगीना विश्वकर्मा, महासचिव कालिका विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!