Breaking News

बलरामपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

बलरामपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले के पचपेडवा थाना क्षेत्र में शादी का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पीड़िता के परिजनों ने थाना पचपेडवा में तहरीर दी कि आरोपी शाबान ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने धारा 69 बीएनएस, पोक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

सीओ तुलसीपुर बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की और दबिश देकर आरोपी शाबान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!