Breaking News

चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार।

चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। बहेड़ी थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। लंबे समय से यह गिरोह मोटरसाइकिल चोरी कर उनके इंजन और चेसिस नंबर बदलकर बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद वाशिफ पुत्र मोहम्मद वाहिद (38 वर्ष), मोहम्मद सगीर उर्फ छोटे पुत्र मोहम्मद जमा खां (40 वर्ष), निवासी मंडनपुर जनूबी थाना बहेड़ी तथा पप्पू उर्फ मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल रजा (37 वर्ष), निवासी शेखूपुर थाना बहेड़ी के रूप में हुई है।

शनिवार को थाना बहेड़ी पुलिस टीम सीएचसी बहेड़ी तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सकरस की ओर से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल (UP25CK3120) को रोका गया। सवार दोनों युवक कागजात दिखाने में नाकाम रहे। गहन जांच में सामने आया कि इस मोटरसाइकिल का इंजन और चेसिस नंबर इज्जतनगर निवासी देवेंद्र की बुलेट से मेल खा रहा है, जबकि वह गाड़ी पहले से ही उसके पास मौजूद थी। चोरी की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके पास चोरी की अन्य गाड़ियां भी मौजूद हैं, जिन्हें पप्पू उर्फ आरिफ की दुकान पर रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर पप्पू को गिरफ्तार किया और उसकी दुकान से चार और मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें बजाज सीटी-100 (UP25J4327), प्लेटिना (UP25AN2401), एक मोटरसाइकिल (UA06H129) और बजाज सीटी-100 (UA06E1189) शामिल हैं। इनमें से कई गाड़ियों के नंबर प्लेट और इंजन-चेसिस नंबर बदल दिए गए थे।

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चोरी विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी चोरी की गाड़ियों को सस्ती कीमत पर खरीदकर उनके नंबर बदल देते थे और बाद में उन्हें बेचकर मुनाफा कमाते थे। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!