Breaking News

आईरा ने पत्रकार हित में सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को सौंपा।

आईरा ने पत्रकार हित में सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को सौंपा।

ब्यूरो रिपोर्ट 

सहसवान (बदायूँ)। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) बदायूँ इकाई ने सोमवार को पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बड़ा कदम उठाया। तहसील अध्यक्ष अबीर सक्सेना के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सहसवान के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) साई आश्रित शाखमुरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा।

आईरा संगठन लंबे समय से पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और मान-सम्मान के लिए संघर्षरत है। इस क्रम में तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर लगातार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जाते रहे हैं। सोमवार को सहसवान तहसील में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। बावजूद इसके, उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

सात सूत्रीय प्रमुख मांगें:-

  • पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कठोर अधिनियम बनाया जाए।
  • समाचार कवरेज के दौरान पुलिस और प्रशासन का पूर्ण सहयोग और सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
  • पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  • यदि किसी पत्रकार पर मुकदमा दर्ज हो तो उसकी जांच किसी उच्च या राजपत्रित अधिकारी से कराई जाए और दोष सिद्ध होने पर ही कार्रवाई हो।
  • उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को उचित मानदेय की सुविधा दी जाए।
  • गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिले।
  • मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाए।

इस मौके पर योगेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं, वे अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर समाचार संकलन करते हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

मुशाहिद रजा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आईरा संगठन प्रदेश मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

तहसील अध्यक्ष अबीर सक्सेना ने बताया कि सहसवान के साथ-साथ जिले की अन्य तहसीलों में भी बुधवार को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो अक्टूबर महीने में जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें अन्य पत्रकार संगठन भी शामिल होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष अबीर सक्सेना के साथ सोनू यादव, योगेंद्र सिंह, मुशाहिद रजा, मोहित यादव, प्रदीप कुमार और नजम खान पत्रकार मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!