Breaking News

बलरामपुर में राप्ती नदी में कूदा दंपति, पत्नी बची – पति की तलाश जारी।

बलरामपुर में राप्ती नदी में कूदा दंपति, पत्नी बची – पति की तलाश जारी।

बलरामपुर। उतरौला क्षेत्र में शनिवार देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक दंपति ने अचानक राप्ती नदी पुल से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ टीम और उतरौला पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसका पति नदी की गहराई में समा गया जिसकी तलाश अब भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दंपति की पहचान तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सड़वा गांव निवासी कालीप्रसाद चौहान और उनकी पत्नी संध्या चौहान के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पुल पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। अचानक कालीप्रसाद ने नदी में छलांग लगा दी। पति को कूदता देख पत्नी ने भी नदी में छलांग लगा दी। संध्या विसर्जन के दौरान मूर्तियों के बीच फंस गई, जिससे एनडीआरएफ के जवानों ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन कालीप्रसाद गहरे पानी में डूब गया।

बताया जा रहा है कि कालीप्रसाद अपनी पत्नी को लेकर रेहरा बाजार थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गया था। लौटते समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद यह घटना घटित हुई।

अपराध निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। वहीं पत्नी संध्या की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण फिलहाल उससे विस्तृत पूछताछ नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। अचानक हुई इस घटना ने गणेश विसर्जन की खुशियों को मातम में बदल दिया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और खोजबीन कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!