Breaking News

उतरौला में सपा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने किया जनसंपर्क, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात।

उतरौला में सपा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने किया जनसंपर्क, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए शोकाकुल परिवारों से भी भेंट कर संवेदना प्रकट की।

सबसे पहले हसीब खान स्व. सलीम चौधरी की पत्नी व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर उनके परिवार से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. रामसूरत यादव के आवास पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।

अपने दौरे के क्रम में वे हुसैनाबाद में जिला पंचायत सदस्य अब्दुल कययूम मालिक से मिले और आपसी संवाद किया। इसके बाद लालगंज, गैंडास बुजुर्ग के सहियापुर, कुड़ऊ बौड़िहार और सेखुईया में ग्रामीणों से भेंट कर आपसी हालचाल जाना।

इस मौके पर अनवार खान, फिरोज खान, अल्ताफ काजी, रहमान खान, इब्राहिम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!