Breaking News

भाकियू सर्वोदय के संरक्षक बने ठाकुर सुरेन्द्र सिंह चौहान, किसानों के हक़ की लड़ाई का लिया संकल्प।

भाकियू सर्वोदय के संरक्षक बने ठाकुर सुरेन्द्र सिंह चौहान, किसानों के हक़ की लड़ाई का लिया संकल्प।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय में संगठनात्मक मजबूती के तहत वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर सुरेन्द्र सिंह चौहान को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है। वर्ष 2025 में उनके मार्गदर्शन में संगठन की नींव रखी गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाना है।

राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह चौहान के आदेश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तोमर ने देवेंद्र सिंह राजावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा नियुक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अश्वनी मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) आनन्द विकास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन के मुख्य उद्देश्य।

भाकियू सर्वोदय ने किसानों और मजदूरों के सवैधानिक, मानव एवं मूल अधिकारों के संरक्षण को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाया है। संगठन का उद्देश्य किसानों को सरकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ दिलाना, प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराना और समय-समय पर सेमिनार आयोजित कर किसानों में आपसी भाईचारा बढ़ाना है।

इसके साथ ही संगठन ने कानून-व्यवस्था और अमन-चैन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने, देश से भ्रष्टाचार खत्म करने और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने का भी संकल्प लिया है।

भाकियू सर्वोदय किसान और सरकार, किसान और प्रशासन तथा किसान और नागरिकों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के साथ ही किसानों की समस्याओं को शांति पूर्ण तरीके से संवाद और पत्राचार द्वारा हल कराने का कार्य कर रहा है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!