Breaking News

सहसवान में रोशनी वाले बड़े पीर साहब का 866वां उर्स बुधवार को, तैयारियां पूरी।

सहसवान में रोशनी वाले बड़े पीर साहब का 866वां उर्स बुधवार को, तैयारियां पूरी।

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद स्थित बारगाह-ए-मसारिफ ग्यारहवीं शरीफ व इमदाद खानदान वाकिफ हजरत गौस पाक (र.अ.) रोशनी वाले बड़े पीर साहब की दरगाह पर सालाना एक दिवसीय उर्स का आयोजन 23 सितंबर, बुधवार को अकीदत के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर दरगाह कमेटी और आयोजकों की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दरगाह के सज्जादानशीन पीर फैज अली खान ने बताया कि खलीफा-ए-गौसे आजम मोहम्मद दरगाह पर हर साल की तरह इस वर्ष भी रोशनी वाले बड़े पीर साहब का 866वां एक दिवसीय उर्स पारंपरिक व रूहानी माहौल में आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक दरगाह पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन अपनी मन्नतें लेकर हाजिरी देते हैं, जहां मन्नत पूरी होने पर फातिहा ख्वानी कराई जाती है। यहां आने वाले हर अकीदतमंद को मन्नत और मुराद पूरी होने का फैज हासिल होता है।

सज्जादानशीन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उर्स के मौके पर महफिल-ए-नात व रूहानी महफिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बरेली और किच्छा (उत्तराखंड) से आ रहे मशहूर शायर व नातख्वां बारगाह-ए-गौसियत में नात-ए-पाक और मनकबत का नजराना पेश करेंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सज्जादानशीन पीर फैज अली खान ने क्षेत्र व आसपास के तमाम जायरीनों और अकीदतमंदों से उर्स-ए-पाक में भारी संख्या में शिरकत कर दुआओं व फैज से मालामाल होने की अपील की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एएसपी नगर ने ली सलामी।

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एएसपी नगर ने ली सलामी। संवाददाता, …