Breaking News

उन्नाव में भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ श्री गणेश विसर्जन महोत्सव।

उन्नाव में भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ श्री गणेश विसर्जन महोत्सव।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जिले में बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन भव्य विसर्जन यात्रा के साथ किया गया। नर सेवा नारायण सेवा एवं हिन्दू जागरण मंच की ओर से आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों वाहन, हजारों श्रद्धालु और कई आकर्षक झांकियां शामिल हुईं।

भक्ति और उत्साह का संगम।

जानकारी के अनुसार, गत 27 अगस्त को लोक नगर स्थित हिन्दू जागरण मंच के सह संयोजक राकेश राजपूत के आवास पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। स्थापना के उपरांत लगातार धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विसर्जन से एक दिन पूर्व भव्य जागरण का आयोजन किया गया तथा बुधवार को प्रतिमा विसर्जन से पहले 151 कन्याओं का पूजन और भंडारे का कार्यक्रम हुआ।

आकर्षण का केंद्र बनी झांकियां।

विसर्जन यात्रा का शुभारंभ लोकनगर चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय के पास से किया गया। यात्रा गंगा वैराज तक पहुंची। इस दौरान राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनीं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माहौल पूरी तरह धार्मिक उल्लास में डूबा रहा।

आयोजनकर्ताओं की भूमिका।

कार्यक्रम का शुभारंभ नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी और हिन्दू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी अध्यक्ष ज्योति राजपूत ने किया। आयोजन का संयोजन सह संयोजक राकेश राजपूत ने संभाला।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल।

यात्रा में हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, अभिषेक तिवारी, एके दीक्षित, कमलेश बाजपेई, योगेंद्र तिवारी, शिवसेवक त्रिपाठी, सुनील भदोरिया, अखिल मिश्रा, अभी तिवारी, मनीष मिश्रा, सुरेश राजपूत, धर्मेंद्र शुक्ला, आलोक शुक्ला, परिमल मिश्रा, राजेंद्र राजपूत, दीपा त्रिपाठी, पवित्रा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस विशाल शोभायात्रा ने नगर में धार्मिक उत्सव का अद्भुत वातावरण बना दिया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!