Breaking News

लगातार बारिश से मचा कहर, कई मकान ढहे, लाखों का नुकसान।

लगातार बारिश से मचा कहर, कई मकान ढहे, लाखों का नुकसान।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली। जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के सोहरा गांव में तीन दिनों से जारी बारिश ने ग्रामीणों के लिए आफत खड़ी कर दी। मंगलवार सुबह हुई घटनाओं में एक पक्का और दो कच्चे मकान गिर गए। हादसों में जहां लोग तो सुरक्षित बच निकले, वहीं पशु घायल हो गए और घरों का सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया।

पहली घटना में रंजीत पुत्र गट्टूमल के पक्के मकान की छत भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त पूरा परिवार अंदर मौजूद था, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

दूसरे हादसे में लाल सिंह मौर्य पुत्र बुद्धसेन मौर्य का पुश्तैनी कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर उनकी भैंस और बछिया घायल हो गईं। हालांकि परिवार के सभी सदस्य सकुशल बच निकले।

तीसरी घटना में सांवरी पत्नी स्व. शौकत अली का कच्चा मकान गिर गया। मकान के साथ-साथ घर में रखा अनाज, संदूक, चारपाई और अन्य सामान भी बारिश के पानी में खराब हो गया।

सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान साकिर हुसैन अंसारी, समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी और अफजाल अंसारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। वहीं, हल्का लेखपाल प्रेम राजपूत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट मीरगंज प्रशासन को भेज दी है।

ग्राम प्रधान व समाजसेवियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक मदद देने की मांग की है।

वाइट – लाल सिंह की सोहरा गांव निवासी 

वाइट – रंजीत सिंह सोहरा गांव निवासी

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!