Breaking News

शाहजहांपुर को मिला नया विश्वविद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी।

शाहजहांपुर को मिला नया विश्वविद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी।

संवाददाता – मुबारक अली 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी। यह विश्वविद्यालय मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट के अधीन संचालित शिक्षण संस्थाओं को उच्चीकृत कर बनाया जाएगा।

कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज सहित मुमुक्षु शिक्षा संकुल के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज परिसर में एक-दूसरे को बधाई देते हुए सभी ने इस निर्णय का स्वागत किया।

कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय शाहजहांपुर के युवाओं के लिए शिक्षा और विकास के नए द्वार खोलेगा। प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद ने इसे पूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी के अथक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि यह कदम जिले की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक है। उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि शासन का यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

इस अवसर पर प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. अजीत सिंह चारग, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. आदित्य कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने हर्षोल्लास के बीच विश्वविद्यालय स्थापना प्रस्ताव को शाहजहांपुर की शिक्षा जगत के लिए मील का पत्थर बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!