Breaking News

दो दिन चलेगी पीईटी परीक्षा, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

दो दिन चलेगी पीईटी परीक्षा, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। आगामी यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा-2025 को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 38 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। एसपी ने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा में निष्पक्षता सर्वोपरि है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद रहेगा। साथ ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और नियमों का पालन करें।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!