Breaking News

सड़क किनारे उगी घास-पतवार से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

सड़क किनारे उगी घास-पतवार से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

संवाददाता, रामकृपाल सिंह

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के बलुआ-टांडा मार्ग (मारुखपुर होते हुए) पर सफाई व्यवस्था की लापरवाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के दोनों ओर घनी और ऊंची घास उग आई है, जिसके कारण सामने से आने वाले वाहन या व्यक्ति दिखाई नहीं देते। इस वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन न तो वन विभाग और न ही संबंधित अधिकारियों ने कोई कदम उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में इस रास्ते से गुजरना पड़ता है और हर पल हादसे का डर बना रहता है।

प्रमोद यादव, कमलेश मिश्र, प्रमोद राय और आनंद चौरसिया सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे की झाड़-झंखाड़ की तुरंत कटाई करवाई जाए और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!